Add To collaction

श्याम रंग -15-Apr-2023

प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 15/04/2023
श्याम (रंग)

श्याम जैसा रंग मोहे दे दे भगवन आज,
उसके रंग में रंगकर मीरा जाने जग का सार।।
रंग ऐसा कि आकर्षण पैदा हो जाए हृदय में,
मुख मंडल पर सजे आभा श्याम रंग से सजे संसार।

श्याम रंग बेहद आकर्षित करता अपनी ओर
जो समझे इस रंग की माया वहीं मन के धनी होय।
सांझ सवेरे गुणगान करूं कान्हा का ,
मुख मंडल पर सजे आभा श्याम रंग से सजे संसार।।

श्याम रंग में बसे सपने जिन्हें पूरा करना है,
हृदय की धड़कनों को फिर हृदय में सजना है।
देख मन की आंखों से श्याम ऱग बेमिसाल,
मुख मंडल पर सजे आभा श्याम रंग से सजे संसार।।

जो नकारते इस रंग को वे दूर हैं बुद्धि से,
स्वीकार करते जो इस रंग को वे निकट बुद्धि के।
रंग रूप परमात्मा की देन इस पर ना उंगली उठाओ,
मुख मंडल पर सजे आभा श्याम रंग से सजे संसार।।

शाहाना परवीन "शान"...✍️ 

   16
4 Comments

अदिति झा

16-Apr-2023 08:29 AM

Nice 💯

Reply

VIJAY POKHARNA "यस"

15-Apr-2023 12:39 PM

बहुत खूब

Reply

Punam verma

15-Apr-2023 09:25 AM

Very nice

Reply